नई दिल्ली. दिल्ली में अप्रत्याशित सफलता से उत्साहित 'आप' के कार्यकर्ताओं ने आधिकारिक नतीजे आने से पहले ही सड़कों पर झाड़ू हाथ में लेकर डांस किया। हालांकि, दिल्ली में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन अरविंद केजरीवाल की पार्टी को जबरदस्त सफलता मिलती दिख रही है।
'आप' के प्रदर्शन से उत्साहित केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जनता बीजेपी और कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति से तंग आ चुकी है। अगर ये पार्टियां नहीं बदलीं तो जनता इन्हें उखाड़ कर फेंक देगी। उन्होंने कहा, 'कई मायनों में यह एक ईमानदार राजनीति की शुरुआत है। हमने अपने चंदे का एक-एक पैसे का हिसाब वेबसाइट पर डाला। हमने एक लिमिट के बाद चंदा लेना बंद कर दिया। लोगों को समझ में आ गया है कि ईमानदार और देशभक्त लोग भी राजनीति कर सकते हैं।' केजरीवाल ने विरोधियों को भी जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मैं हर्षवर्धन और बीजेपी को बधाई देता हूं। शीला दीक्षित से मेरी कोई निजी लड़ाई नहीं है। यह मूल्यों और सिद्धांतों की लड़ाई है।'
दिल्ली की सत्ता पर 15 साल से काबिज कांग्रेस को 'आप' ने जड़ से उखाड़कर फेंक दिया। हालांकि आर के पुरम से आप की उम्मीदवार शाजिया इल्मी बीजेपी के अनिल शर्मा से महज 326 वोटों से चुनाव हार गई हैं। अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 22,000 वोटों से हरा दिया है। वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद ने संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी आप को समर्थन पर विचार कर सकती है।